यह कैसे काम करता है
अपना वीपीएन बनाएं और अपना इंटरनेट ट्रैफ़िक कंट्रोल करें
Outline, पारंपरिक वीपीएन मॉडल को बेहतर बनाता है. इसका इस्तेमाल करके, कोई भी व्यक्ति अपना वीपीएन आसानी से बना सकता है.
पारंपरिक वीपीएन
पारंपरिक वीपीएन आसानी से पहचान में आ जाते हैं. इसलिए, उन्हें ब्लॉक करना भी आसान होता है.
वीपीएन का इस्तेमाल करने पर, आपके इंटरनेट ट्रैफ़िक को कोई नहीं देख सकता. हालांकि, वीपीएन बनाने की सुविधा देने वाली कुछ जानी-मानी कंपनियां ऐसे सुरक्षा प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करती हैं जिनमें क्रिप्टोग्राफ़िक सिग्नेचर होते हैं. इसी वजह से, वीपीएन की पहचान करना और उसे ब्लॉक करना आसान हो जाता है.
अपना डिवाइस पारंपरिक वीपीएन से कनेक्ट करने पर, आपके ट्रैफ़िक को पहचानना आसान हो जाता है. एक ही जैसा ट्रैफ़िक जब ज़्यादा मात्रा में आता है, तो किसी सर्वर को ढूंढना और उसे ब्लॉक करना आसान हो जाता है.
Outline
Outline तब भी काम करता है, जब अन्य वीपीएन ब्लॉक किए गए हों. साथ ही, इस पर नेटवर्क आधारित ब्लॉकिंग या आईपी ब्लॉकिंग जैसी आम सेंसरशिप का कोई असर नहीं होता.
Outline को अपनी ज़रूरत के मुताबिक ढालना आसान है. यह एक ऐसे प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके और इस तरह से बनाया गया है कि इसे पहचानना मुश्किल है. इसलिए, इसे ब्लॉक करना भी ज़्यादा मुश्किल है.
अपने भरोसेमंद लोगों के साथ निजी रूप से अपने सर्वर का ऐक्सेस शेयर करें. आपके सर्वर से जितने कम लोग कनेक्ट होते हैं, उसे सुरक्षित और निजी रखना उतना ही आसान होता है.
Outline आपकी निजता को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
यह न तो कभी आपके ट्रैफ़िक डेटा का रिकॉर्ड रखता है और न ही आपके इंटरनेट के इस्तेमाल को ट्रैक करता है.
Outline Manager डाउनलोड करें Outline Client डाउनलोड करेंजानें कि लोग और संगठन, Outline का इस्तेमाल कैसे करते हैं
क्या आपको जो जानकारी चाहिए वह नहीं मिली?
हमारा सहायता पेज देखें.
Outline के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल