पेश है SDK Outline - नेटवर्क-लेवल की रुकावटों से बेहतर ढंग से बचने के लिए ऐडवांस स्ट्रेटजी ज़्यादा जानें

शुरू करें

दो प्रॉडक्ट जो साथ काम करते हैं

Outline, एक-दूसरे के साथ काम करने वाले दो प्रॉडक्ट से मिलकर बना है. इसकी मदद से आपको और आपके समुदाय को बिना किसी रुकावट के इंटरनेट ऐक्सेस करने की सुविधा मिलती है.

Step 1

Outline Manager के साथ शुरुआत करें

Outline Manager के डेस्कटॉप ऐप्लिकेशन से अपना सर्वर सेट अप करें

Outline Manager

अपने सर्वर का सेट अप शुरू करने के लिए, Outline Manager का डेस्कटॉप ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें. हमने Outline को इस तरह से डिज़ाइन किया है कि आप अपने सर्वर से जुड़े सभी मामले, एक ही जगह से मैनेज कर सकें. क्लाउड सेवा देने वाली भरोसेमंद कंपनियों की सूची में से किसी एक को चुनें. इसके अलावा, आपके पास अपना Linux सर्वर सेट अप करने का विकल्प भी उपलब्ध है. क्लाउड सेवा देने वाली कई कंपनियां, महीने भर के प्लान के लिए 5 डॉलर या उससे भी कम शुल्क लेती हैं.

Manager डाउनलोड करने के बाद आपको अपने सर्वर के लिए, क्लाउड सेवा देने वाली कोई कंपनी चुननी होगी. Digital Ocean, AWS या Google Cloud जैसी कुछ भरोसेमंद कंपनियों में से किसी एक को चुनें. कंपनी चुनने के बाद, उसकी सेवा लेने के लिए ज़रूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. हालांकि, आपको Outline Manager की मदद से अपना सर्वर मैनेज करने की सुविधा मिलेगी.

Outline आपको यह चुनने की अनुमति देता है कि आपके सर्वर की लोकेशन क्या होनी चाहिए. अपने ट्रैफ़िक को सिंगापुर, जर्मनी या अमेरिका जैसे दूसरे देशों से रूट करें.

Windows Windows Windows
Linux Linux Linux
MacOS MacOS MacOS
Outline Manager डाउनलोड करें

Step 2

ऐक्सेस कुंजियां जनरेट करना

अपने डिवाइस कनेक्ट करने और अपने नेटवर्क के साथ इंटरनेट का ऐक्सेस शेयर करने के लिए, ऐक्सेस कुंजियां बनाएं

Outline Manager

अपना सर्वर सेट अप कर लेने के बाद, सीधे Manager डेस्कटॉप ऐप्लिकेशन से यूनीक ऐक्सेस कुंजियां जनरेट करें. Manager का इस्तेमाल करके, लोगों को अपने सर्वर से जुड़ने के लिए न्योता भेजें. इसके लिए, अपने पसंदीदा कम्यूनिकेशन प्लैटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करें. ऐक्सेस कुंजियों की मदद से अपने डिवाइस को Outline Manager के साथ कनेक्ट किया जा सकता है और अपने सर्वर का इस्तेमाल कर उन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है. हर ऐक्सेस कुंजी यूनीक होती है. उसे सीधे सर्वर से मैनेज किया जा सकता है या मिटाया भी जा सकता है. डेटा की सीमा से यह तय किया जा सकता है कि हर कुंजी, कितनी बैंडविड्थ इस्तेमाल करे.

आपके सर्वर से कनेक्ट करना उतना ही आसान होता है जितना न्योता स्वीकार करना. एक बार कनेक्ट हो जाने के बाद, ऐप्लिकेशन से अपना कनेक्शन आसानी से चालू या बंद किया जा सकता है.

ऐक्सेस शेयर करने के बारे में ज़्यादा जानें

Step 3

डेस्कटॉप और मोबाइल पर Outline Client ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें

अपनी यूनीक ऐक्सेस कुंजी का इस्तेमाल करके कनेक्ट करें

App store या Google Play Store से Outline Client ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें. इसके बाद, अपनी यूनीक ऐक्सेस कुंजी का इस्तेमाल करके कनेक्ट करें. Client ऐप्लिकेशन, डेस्कटॉप और मोबाइल डिवाइस के लिए उपलब्ध है. यही वजह है कि इसका इस्तेमाल करके कहीं से भी और किसी भी डिवाइस से, ओपन इंटरनेट ऐक्सेस किया जा सकता है. साथ ही, बातचीत को निजी भी रखा जा सकता है.

अपने डिवाइस कनेक्ट कर लेने के बाद, दोस्तों या साथ काम करने वाले लोगों के साथ सर्वर का ऐक्सेस शेयर किया जा सकता है. यूनीक ऐक्सेस कुंजियां जनरेट करें और उन्हें अपने नेटवर्क में उन सभी लोगों को भेजें जो बिना किसी रुकावट के इंटरनेट ऐक्सेस करना चाहते हैं. डेटा की सीमाओं के साथ अपने सर्वर का ऐक्सेस मैनेज करें. अगर आपके नेटवर्क का कोई व्यक्ति बहुत ज़्यादा बैंडविथ इस्तेमाल कर रहा हो, तो आपके पास इस्तेमाल की सीमा तय करने का विकल्प होता है.

Android Android Android
Windows Windows Windows
Chrome Chrome Chrome
iOS iOS iOS
Mac Mac MacOS
Linux Linux Linux
Outline Client ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें

किसी दूसरे लिंक का इस्तेमाल करें. Client ऐप्लिकेशन चलाने की ज़रूरी शर्तों के बारे में जानें.

क्या आपको जो जानकारी चाहिए वह नहीं मिली?

हमारा सहायता पेज देखें.

Outline के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल